वाराणसी। मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी व उनको निर्वस्त्र घुमाने के विरोध में रविवार की शाम ग्राम सभा बैरवन मोहन सराय में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव एवं सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध किया। कैंडिल मार्च में सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ता शामिल थी। सपाईयो ने मणिपुर की घटना पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से भीड़ द्वारा महिलाओं को दरिंदगी के साथ निर्वस्त्र कर क्षेत्र में घुमाया गया वह बहुत ही दुखी और शर्मशार करने वाली घटना है। इस अवसर पर रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, सुजीत यादव लक्कड़ जिलाध्यक्ष सपा, शशि यादव जिला अध्यक्ष महिला सभा, आरती यादव महानगर अध्यक्ष महिला सभा, सरिता यादव जिला पंचायत सदस्य, पुतुल यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला सभा, आरती कुशवाहा जिला महासचिव महिला सभा, ललित यादव जिला पंचायत सदस्य, प्रतिमा शुक्ला, रूबी आर्शी, प्रीति यादव, मुन्ना पटेल, संजय यादव आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *