रिपोर्ट प्रकाश आचार्य के साथ गोपाल यादव

वाराणसी। आज नमो घाट पर गोबर्धन पूजा समिति ने नवीन सत्र के पदाधिकारियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया। सत्र2023-2024 के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया, साथ ही वरिष्ठजनों व वरिष्ठ सदस्यों का केशरिया पगड़ी के साथ व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। नवीन सत्र के पदाधिकारियों को गोबर्धन पूजा समिति के उद्देश्य के अनुरूप सेवा कार्य करने का आवाहन किया। समारोह की अध्यक्षता अशोक यादव शपथ ग्रहण पश्चात विनोद यादव ने की। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष विनोद यादव ने माल्यार्पण से की। संचालन पारस यादव पप्पू ने की।

समारोह में सर्वश्री कैलाश यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, राजेश अहिर, धर्मेन्द्र यादव फौजी, नन्दा यादव, जय प्रकाश, राजकुमार यादव, जयहिंद यादव, राजेश यादव चूल्लू, शोभनाथ यादव, गोपाल यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *