रिपोर्ट विनोद अग्रवाल

 

सोनभद्र – पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के अध्य्क्ष विनोद अग्रवाल, महासचिव विष्णु गुप्ता , संरक्षक लल्लन गुप्ता ,उपाध्यक्ष मस्त राम मिश्रा ,केएन शुक्ला जी एवम समस्त पूर्वांचल पत्रकार एकता समिती के पत्रकार साथी ने आपस मे सामंजस्य मिलाकर एक मत से सुशील तिवारी को अपना नया जिलाध्यक्ष सोनभद्र नियुक्त कर बधाई देते हुए नए जिमेदारी से अवगत कराया , साथ ही पत्रकारों के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए हर छोटी बड़ी समस्या में एक जुट होकर प्रत्येक पत्रकार भाई का सहयोग करने की बात कही गई।

ज्ञातव्य हो कि विगत छः महीने से ये पद खाली होने के कारण पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति को कई समस्याओं से रूबरू होना पड़ता था , जनपद में सूचनाओं का संगठन के लोगो को उचित जानकारियां उपलब्ध नही हो पाती थी , प्रत्येक पत्रकार मित्र अपनी कई समस्याओं का संबंधित अधिकारियो के समक्ष समय बाध्यता के कारण नही रख पा रहे थे , जनपद में तीव्र गति से पैर पसारता नशा का व्यापार आम जन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी है। पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति सदैव विरोध करती रही और समय ,- समय पर पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए प्रशासन को सहयोग कर खत्म करने की हर सफल कोशिश करती रही है। पूर्व में संगठन द्वारा कई मेडिकल कैंप भी लगाया गया था। जिससे आम जन को कई सुविधा मिलता रहा , आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा के अभाव का सामना करने वालो की समस्या सरकार तक पहुंचाने का काम संगठन द्वारा सदैव होता रहा , संगठन , शिक्षा, स्वास्थ, बेरोजगारी, गरीबी, पर विगत कई वर्षों से कार्य करती आ रही है और सदैव करती रहेगी।स्कूली छात्र – छात्राओं को अच्छे नम्बर से पास होने पर या समाज में अच्छे कार्य करने पर प्रोत्साहित करने का भी काम किया है ।

इस अवसर पर पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के वरिष्ठ पत्रकार साथी अशोक सिंह, विक्की यादव, राकेश सोनी, मनोज सिंह राणा, अंजली कुशवाहा, शिव नरेश, शहनूर हसन , राम कुमार गुप्ता , गुरमीत सिंह, हृदय लाल श्रीवास्तव, राकेश ओझा, दीपू तिवारी,गणेश सैनी, पृथ्वी चौहान , अरुण दुबे ,सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *