
वाराणसी। शिवपुर स्थित एक मैरिज लॉन में केशरवानी समिति शिवपुर द्वारा सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सावन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष विजय कुमार केशरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सावन महोत्सव को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष विजय कुमार केशरी ने समाज के लोगों को सावन की बधाई देते हुए कहा ऐसे आयोजन से समाज के लोगो में अपनी संस्कृति एवं परंपरा को समझने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शिव पार्वती, सुदामा, राधा कृष्ण, हनुमान जी का मनमोहक झांकियां प्रस्तुत किया गया।
