
रामभट्ट तालाब को स्वच्छ रखने हेतु किया गया दवा का छिड़काव
वाराणसी। पंचकोश परिक्रमा के चतुर्थ पड़ाव शिवपुर में एक दिन पूर्व जिलाधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई थी, तथा उन्होंने सभी धर्मशाला में टेंट व कुंड से उठ रही दुर्गंध को तत्काल दूर किए जाने का निर्देश दिया था, उसी क्रम में रविवार को नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कुंड के किनारे हरे परदे की जाली लगाई गई ताकि गंदगी किनारे रहे व उसे समय-समय पर निकालकर बाहर कर दिया जाए तथा नाव से पूरे कुंड में दवा का छिड़काव किया गया ताकि कुंड से दुर्गंध ना उठे।
