
रिपोर्ट प्रवीण व्दिवेदी
वाराणसी। सोमवार अकथा चौराहा स्थित मोबाइल परिसर में
आकटाविया हॉस्पिटल के तत्वावधान में आरोग्यम 2023 के शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निःशुल्क दवा वितरण, सुगर जांच,संक्रामक बीमारी जागरूकता के तहत स्वयं को कैसे सुरक्षित रखें इस संबंध में स्वस्थ जीवन हेतु परिचर्चा में जन सामान्य को स्वस्थ दिनचर्या, ऋतुचर्या के साथ-साथ गर्मी और बरसात के मौसम में होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी साझा की गयी। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अकथा वार्ड में सारनाथ मण्डल मंत्री भाजपा राम सिंह ,अकथा वार्ड प्रभारी सज्जन जायसवाल ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। लगभग 70 की संख्या में निशुल्क जांच एवम परामर्श प्राप्त किया । शिविर में पार्षद अकथा राजेन्द्र कुमार मौर्य, आंनद सिंह सौरभ, प्रवीण व्दिवेदी ,सहित कई वरिष्ठ जन शामिल रहे।संचालन राम सिंह ,अजय सिंह कारगिल योद्धा एवम धन्यवाद ज्ञापन सज्ज्न जायसवाल ने किया
