
रिपोर्ट चन्द्र मोहन तिवारी

कानपुर।एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर कानपुर के तत्वावधान में 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 193, जिसका आरंभ दिनांक 16 जुलाई 2023 को 14 राजपूत ओल्ड कंपलेक्स कैंट कानपुर में कैंप कमांडेंट कर्नल वेंकेटेशन आर द्वारा कैंप ओपनिंग एड्रेस के साथ हुआl यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज कैंप क्लोजिंग ऐड्रेस व कैंप सर्टिफिकेट वितरण के साथ समापन हुआl
कैंप के दौरान कैडेटों को बुनियादी मिलिट्री ट्रेनिंग विषयों जैसे फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट, ड्रिल, फायरिंग, मिलिट्री हिस्ट्री, कम्युनिकेशन, हेल्थ एंड हाइजीन का भी प्रशिक्षण दिया गयाl इसके अतिरिक्त सामान्य विषयों जैसे नेशनल इंटीग्रेशन मोटिवेशन आदि विषयों की भी जानकारी दी गईl एनसीसी कैडेट्स के सर्वागीण विकास हेतु विभिन्न विषयों जैसे ट्रैफिक रूल, डिजास्टर मैनेजमेंट, सीपीआर ट्रेनिंग आदि गेस्ट लेक्चर का भी आयोजन किया गयाl
यूनिवर्सिटी में चल रहे वन महोत्सव में भी 50 से अधिक एनसीसी कैडेट ने प्रतिभाग कियाl
कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास हेतु कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गयाl सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विजेता कैडेट्स एवं कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ को भी मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती ज्योति शुक्ला, अध्यक्षा सपोर्ट फाउंडेशन कैंप कमांडेंट कर्नल वेंकटेश आर एवं यूनिट प्रशासनिक अधिकारी मेजर भावना लोहानी द्वारा मेडल ट्रॉफी अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गयाl
मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की कैडेटों के सर्वागीण विकास के लिए इस प्रकार के प्रयास सराहनीय हैl यह भविष्य में उन्हें उत्तम नागरिक बनाने में निसंदेह मदद करेंगेl कैंप कमांडेंट कर्नल वेंकेटेशन आर द्वारा कैडेट्स को सेना में आने से उत्तम नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया गयाl इसके अतिरिक्त उन्होंने कैंप को सफल बनाने के लिए सभी समस्त स्टाफ एवं अधिकारियों के सहयोग की सराहना कीl
इस अवसर पर सूबेदार मेजर देवेंद्र लाल, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर रंजना कुमारी, सेकंड ऑफिसर नीतू गौर, सीनियर जीसीआई सुमन आर्य एवं समस्त PI स्टाफ, समस्त सिविल स्टाफ आदि मौजूद रहे।
