
वाराणसी। आज विधानसभा क्षेत्र शिवपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जन चौपाल का कार्यक्रम किया । जिसमें महिलाओं को जागृत करते हुए बूत कमेटी का पदाधिकारी नियुक्त किया गया। सुभासपा महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर बताया कि हमारे राजभर समाज के संगठनों की हमेशा से कोशिश रही कि भर राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराया जाए जिसमें सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चार बार मुलाकात की जिस पर सहमति जताते हुए माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य सरकार से प्रस्ताव भेजने का आदेश पारित कर दिया है बहुत ही जल्द केंद्र सरकार में भी पारित हो जाएगा। जिसका फायदा हमारे समाज को मिलेगा जो समाज सदियों से पिछड़ा था उसको हक और अधिकार मिलेगा।साथ ही चौमुखी विकास होगा।
दिनेश देव राजभर जिला प्रमुख महासचिव ने कहा कि अब पूरा समाज जागृत हो चुका है पूरा समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ है। हमारा समाज आज अंगूर के गुच्छे की तरह एकत्रित होकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के समर्थन में खड़ा है ।
कार्यक्रम में मौजूद रहे दिनेश देव राजभर, जागेश्वर राजभर, दशरथ राजभर, संजय राजभर, गोपाल राजभर, नीलम राजभर, चंदा देवी राजभर, किशन राजभर, संजय राजभर, मुलायम राजभर, आलिया राजभर, आदि लोग मौजूद रहे।
