*पूरे देश में निकलेंगी आदि विश्वेश्वर की डोली रथ यात्र
*
वाराणसी। परमाराध्य परमधर्माधीश अनंतश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती जी महाराज के आह्वान पर पूरे देश में आदि विश्वेश्वर डोली रथ यात्रा निकाली जायेगी ।जगद्गुरु शंकराचार्य ने ग्यारह लाख शिव लिंग की स्थापना घोषणा की थी। हर गाँव व मोहल्ले से आएंगे ग्यारह लाख शिवलिंग आएगी। आज श्री विद्या मठ मे आदि विश्वेश्वर प्रतीक पूजा एवं ग्यारह लाख शिव लिंग की स्थापना के राष्ट्रीय प्रभारी शैलेन्द्र योगीराज सरकार व पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय व डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों जानकारी दी।
पत्रकार वार्ता में शैलेन्द्र योगीराज सरकार,संजय पाण्डेय व डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह आदि विश्वेश्वर डोली रथ यात्रा प्रतापगढ़ से चल कर काशी पहुँची है। अति शीघ्र काशी में भी यह डोली रथ यात्रा भ्रमण करेंगी।इसकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी।आदि विशेश्वर की डोली रथयात्रा भारत के सात लाख गांवों व चार लाख मुहल्लों में निकाल कर सनातनधर्मियों से एक एक शिवलिंग प्रदान करने की अपील की जाएगी।
ज्ञातव्य हो कि आज एक वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने पर भी आदि विशेश्वर की पूजा व्यस्था प्रारम्भ नही हो पाने से मर्माहत ज्योतिष्पीठाधीश्वर जी महाराज ने समस्त समस्त सनातनधर्मियों से एक शिवलिंग देने का आग्रह किया।और कहा कि आदि विशेश्वर के पूजन हेतु न्यायालय में लंबित केस को इस न्यायालय से उस न्यायालय इस तारीख से उस तारीख पर टाला जा रहा है।और कोई सार्थक निर्णय लिया जा रहा है।जिससे हमारे सहित 100 करोड़ से अधिक सनातनधर्मी अत्यंत मर्माहत व व्यथित हैं।जब किसी बच्चे,व्यक्ति या महिला का मुकदमा चलता है तो उसे भूखा नही रखा जाता तो क्यों आदि विशेश्वर को भोग राग पूजन इत्यादि से वंचित रखा जा रहा है।जल्दी ही न्यायालय को 100 करोड़ से अधिक सनातनधर्मियों के भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रकट आदि विश्वेश्वर केस में उचित निर्णय लेना चाहिए।
पत्रकारवार्ता के दौरान विंध्याचल निवासी आशीष गुप्ता ने तीन शिवलिंग लाकर श्रीविद्यामठ में समर्पित किया।
