वाराणसी। 39 जीटीसी में बुधवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उनकी शहादत सलाम किया गया। कारगिल-द्रास-मुश्कोह में भारतीय क्षेत्र से पाक सैनिकों और मुजाहिदों को खदेड़ने के लिए सर्वोच्च बहादुरी और अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए लड़ाई लड़ी। बटालिक सेक्टर.स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राजीव नाव्याल सहित अधिकारियों, जेसीओएस, अन्य रैंकों और दिग्गजों की उपस्थिति में वार मेमोरियल, 39 जीटीसी, वाराणसी में पुष्पांजलि समारोह आयोजित कर उनकी शहादत को सलाम किया गया।

इस दौरान एनजीओ के छात्रों और शिक्षकों को आमंत्रित किया गया और उन्हें 39 जीटीसी मोटिवेशन हॉल में बहादुर गोरखाओं का समृद्ध इतिहास दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *