
रिपोर्ट अशरफ आदिल
फूलपुर। फूलपुर थानाक्षेत्र नगर पंचायत में कोहना हवेली मोहल्ले की ऐतिहासिक ताजियादारी प्रयागराज शहर की सुप्रसिद्ध ताजियादारी में से एक है। आजादी से पूर्व स्थापित यहां की ताजियादारी में एक से दस मुहर्रम तक तमाम आयोजन होते हैं। जिसमें सातवी का दुलदुल जुलूस गंगा पार में अपना एक अलग पहचान रखता है। सुबह हवेली से बलागत हुसैन उर्फ बल्लन भाई की नेतृत्व में जुलूस निकालकर कस्बे के दर्जनों मुहल्लों का गश्त करता हुआ रात्रि 10 से 11 बजे के बीच पुनः अपने स्थान पर वापस आया। जुलूस में महिला पुरुष बच्चे तथा करतब दिखाने वाले शामिल रहते हैं। जुलूस में अजुंमन अब्बासिया द्वारा नौहे,मर्सिया,सोजख्वानी के साथ पूरा रास्ते भर अकीदत मंद जियारत करते रहे। हर वर्ग के सम्मानित लोग अपने अपने मोहल्लों में अगवानी की।
जुलूस में मीसम जैदी गोपालपुरी, अच्छे,अस्करीरजा,बदरुल हसन जैदी,अशफी जैदी,रुमी,कैफ जैदी,सत्तार,असीर,शेखू, कमर जैदी,एहसान हुसैन,मुन्ना , मुजम्मिल, अजमी, नौशाद, शामिल रहे। एसीपी मनोज कुमार सिंह थाना प्रभारी यशपाल सिंह मय फोर्स जुलूस के साथ लगे रहे।
