
वाराणसी। अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करने वाले वाराणसी के कार्यकर्ताओं से दिनांक 25 जुलाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मिले और बधाई दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी को नया जीवन मिल सकता है। समाज के एक जागरुक और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने वाले ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर बुला कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शुभम यादव उर्फ जिद्दी, महेश यादव, धर्मेंद्र यादव सिंटू, सूरज यादव, विवेक, अंकित, दुर्गेश विशाल, अखिलेश,विष्णु, महेश,ओम प्रकाश, हरि ओम, अजित, शिवम,राकेश, हेमंत, सुजीत,राजा, साहिल, सुन्दरम, लकी, राम मोहन, शुभम, आशीष, अजीज, राजेश, सूरज, रितिक, सुनील, ईशान, पवन इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
