वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वितीय नीलकण्ठ शाखा द्वारा ‘सेवा एवं संस्कृति सप्ताह’ का द्वितीय कार्यक्रम “कारगिल विजय दिवस” पर अमर जवानों को नमन व देश के सीमा के प्रहरियों का आभार व वन्दन को सिगरा स्थित शहीद उद्यान में शहीद स्मारक पर मां भारती व स्वामी विवेकानंद को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् से हुआ । इसमें प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख राष्ट्रीय समूहगान के राजेश सोनी ने कहा कि ऐतिहासिक कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को देश कभी भूल नहीं सकता व सीमा पर तैनात जवानों के सजग प्रहरी होने के कारण ही आज हम सब शान्ती से स्वयं को सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं । सोनी ने देशभक्ति गीत गाकर लोगों में जोश भर दिया। सभी ने जोशीले गीत गाकर पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। जनसमूह ने भी उपस्थित होकर सारा वातावरण ओतप्रोत किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश मौर्य, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कमल कुमार सिंह, सीमा श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, सोनिका गुप्ता, यशोदा बरनवाल, संजीव श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, अनुज भार्गव, प्रियंका मिश्रा, रवि प्रकाश बरनवाल, सतीश सिंह ने

जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शहीद स्मारक को फूलों से सजावट करते हुए, दीपक व मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *