
स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की कट ऑफ लिस्ट जारी
वाराणसी। यूपी कालेज में नये सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग तीन अगस्त से होगा। मंगलवार को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं का कट आफ (मेरिट सूची )जारी किया गया है। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार बीएससी कृषि और बीकाम प्रथम वर्ष में मुख्य सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तीन अगस्त और प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नौ अगस्त और बीएससी गणित और जीव विज्ञान मुख्य सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग चार अगस्त और प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 10 अगस्त और बीए की पांच अगस्त और प्रतीक्षा सूची से प्रवेश 11अगस्त को होगी। स्नातकोत्तर कक्षाओं की काउंसलिंग सात अगस्त और प्रतीक्षा सूची से दाखिला आठ अगस्त को होगा। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कालेज की वेबसाइट और कालेज की सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास अंकपत्र, प्रमाण पत्र,किसी, चरित्र प्रमाण पत्र के साथ सभी प्रमाण पत्रों की मूलप्रति के साथ सभी की छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो और प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है ।
