रिपोर्ट प्रवीण व्दिवेदी

वाराणसी।देश के वीर सपूतों को समर्पित 24वें ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर टीम अकथा और अकथा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में अकथा स्थित जानकी वाटिका के परिसर में भारत मां , तिरंगा और कारगिल योद्धा की आरती उतारी गई।। ज्ञातव्य हो कि तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर जीत का परचम फहराने वाले जवानों को याद कर कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि दी गई। अकथा विकास समिति के सदस्यों ने कारगिल योद्धा अजय सिंह को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम देकर वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः सफाई , राष्ट्र ध्वज तिरंगा और वीर जवानों का सम्मान करने की अपील की । भारत माता की जय, वंदे मातरम् ,जय हिंद की गूंज से जानकी वाटिका परिसर गुंजायमान हो उठा ।

कार्यक्रम के अथिति आकाश सिंह सन्नी युवा भाजपा नेता ,एवम डॉ सुदामा पटेल एम एल सी प्रत्याशी, विशिष्ट अतिथि जगदीश त्रिपाठी महानगर मंत्री भाजपा मण्डल अध्यक्ष सारनाथ अजित सिंह ,महामंत्री हरिश्चन्द्र मौर्य , मंत्री अरविंद जायसवाल, मण्डल मीडिया प्रभारी प्रवीण शुक्ला,आर के त्रिपाठी, सुरेंद्र सागर ,एवं पार्षद सारनाथ अभय पाण्डेय , पार्षद अकथा राजेन्द्र मौर्य ,पार्षद खजूरी मदन मोहन दुबे , पार्षद नईबस्ती राजेश यादव सज्जन जायसवाल , अनिल जायसवाल, चन्द्र धर मिश्रा छेदी गुरु,संजीव सिंह,धीरू पाल, रामावतार गुप्ता,राहुल सिंह , आलोक सिंह,शैलेंद्र सिंह शालू, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उदय प्रताप कालेज ,रणजीत सिंह ,संजय सिंह झब्बर , अभिषेक सिंह नागवंशी,युवा भाजपा नेता आनंद सिंह सौरभ,वरुण सिंह, अंजनी मिश्रा, प्रवीण व्दिवेदी लठियाही सहित अनेक जन शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद लाल धन्यवाद प्रकाश राम सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *