वाराणसी। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट लखनऊ के आह्वान पर गुरुवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर अपनी पांच सूत्रीय मांगों संबंधी ज्ञापन मुख्य अभियंता सोन/नलकूप सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कार्यालय पर मुख्य अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी मांग पूरी ना होने पर अगले कार्यक्रम की घोषणा 10 अगस्त से 20 अगस्त के बीच होगी। धरना में अजय यादव, राकेश सिंह, कमलेश सिंह यादव, अजय कुमार, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, रामप्रसाद श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, रामप्यारे, प्रदीप जयसवाल, सत्यप्रकाश गौतम, नारायण दुबे, प्रफुल्ल मिश्रा, कौशल राय, रामवृक्ष प्रसाद, संतोष नागर आशुतोष केसरी वरुण उपाध्याय मृत्युंजय पांडे समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता अजय यादव प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, संचालन मोहित कुमार श्रीवास्तव जनपद अध्यक्ष व धन्यवाद ज्ञापन ऋषि सिंह जनपद मंत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *