वाराणसी। बृहस्पतिवार को निशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं निःसंतान दंपत्ति के लिए परामर्श शिविर का आयोजन फरीद पुर स्थित जे पी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं अथर्व इन्फर्टिलिटी सेंटर,के संयुक्त तत्वावधान में भीमनगर, सिकरौल, वाराणसी में आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवा का वितरण कराया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संध्या यादव पूर्व सीनियर रेजिडेंट, बीएचयू एवं अन्य चिकित्सक टीम द्वारा स्त्री रोगों से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु परामर्श दिया गया। कुल 81 मरीजों में सर्वाधिक 38 महिलाओं में महावारी संबंधी अनियमितताएं पाई गई, 14 महिलाओं में पी०सी०ओ०डी०, 12 महिलाओं में फाइब्रॉराइड तथा 06 मरीजों में ल्यूकोरिया, कुछ मरीजो में बांझपन प्रेगनेंसी के दौरान ब्लडप्रेशर एवं रक्त की कमी आदि समस्याएं देखी गई एवं उचित परार्मश तथा दवा वितरण किया गया। शिविर प्रबंधक डॉ रवि सिंह की देखरेख में हुआ। डॉ संध्या ने बताया कि पी०सी०ओ०डी० के कारण महिलाओं में बांझपन, अनियमित महावारी एवं मोटापा की समस्याएं होती हैं। शिविर में डॉ रवि सिंह, जगदीश यादव, डॉ लक्ष्मी शंकर, डॉ अंजू श्रीवास्तव, डॉ बी एन मौर्य, गयात्रिजी, विकाश सिन्हा, डॉ धर्मराज यादव, बुलेंद्र, शत्रुध आदि बड़ी संख्या में गढ़मान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *