
अपर जिलाधिकारी (नगर) का स्वयंसेवकों ने किया स्वागत
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय में अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी प्रखंडों के डिवीजनल वार्डेनों ने परिचय एवं कार्यक्षेत्र की जानकारी दी और विगत में संपादित महत्वपूर्ण कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। स्वागत चीफ वार्डेन केशव जालान और उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने किया। संपादित महत्वपूर्ण कार्यों का प्रस्तुतीकरण उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने किया। सभी प्रखंड के सदस्यों ने माल्यार्पण कर अपर जिलाधिकारी (नगर )आलोक कुमार वर्मा का स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी (नगर)आलोक कुमार वर्मा ने नागरिक सुरक्षा के समस्त डिवीजनल वार्डेन से अपेक्षा की गई कि सक्रिय एवं नए सदस्यों की सदस्यता पर विशेष जोर दें। महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए उनकी सदस्यता पर प्राथमिकता दी जाए। अल्प सूचना पर सदस्यों द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया की जाए तथा किसी भी समस्या से अवगत कराने पर उसका निराकरण कराया जाएगा।
धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, नीरज मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन अंकुर चड्ढा, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,कन्हैया लाल, मंगल प्रसाद, वी वी सुंदर शास्त्री, निधि देव अग्रवाल,ओम प्रकाश,विनय मिश्रा, सीबी सिंह, एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार, निजामुद्दीन, शहजादे अंसारी आदि समेत स्वयंसेवक शामिल थे।
