बच्चों में कथक नृत्य सीखने की बढ़ी उत्सुकता

 

वाराणसी। स्पिक मैके के द्वारा प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कंपोजिट स्कूल महमूरगंज एवं मालवीय जी द्वारा स्थापित कंपोजिट विद्यालय में कथक नृत्य कार्यशाला का हुआ आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं में नृत्य को सीखने हेतु ज्यादा रुझान दिखा। बनारस घराने के प्रख्यात कथक नृत्य के कलाकार पं रूद्र शंकर मिश्र नें छात्र छात्राओं को बेहद आसान भाषा में कथक की बारिकीयों को बताते हुए अभ्यास कराया। 16 मात्रा में ता थई थई तत आ थई थई तत बोल पर पैरों से अभ्यास कराया। पं रूद्र शंकर नें श्री राम एवं कृष्ण भजन पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय यादव नें पं रूद्र शंकर मिश्र को स्मृति चिन्ह एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ उप खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र प्रीति सिंह नें दीप प्रज्जवलन कर किया। स्वागत प्रधानाध्यापक डॉ सुमन पाण्डेय, संचालन पवन सिंह ने किया। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय सभासद शेषमणि, प्रीति त्रिवेदी, झींगेश्वरी दास सहित दोनों विद्यालयों के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहें।

एबीएसए प्रीति सिंह के अनुसार सोमवार को कंपोजिट स्कूल शिवपुर कस्तूरबा विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय हरहुआ में शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *