
रिपोर्ट प्रकाश आचार्य के साथ तेजस कुमार सिंह

वाराणसी। शुक्रवार को भेलूपुर स्थित एक होटल में आयोजित भव्य समारोह में राजश्री अध्यक्ष व बिन्दु बाला गुप्ता सचिव पद की शपथग्रहण की। पूर्व अध्यक्ष सविता सिंह ने नवीन सत्र अध्यक्ष राजश्री जैन को कालर पहनकर अपना कार्यभार सौपा।
कार्यभार ग्रहण करते ही दिव्यांग को आर्थिक मदद दी, भविष्य में आवश्यकतानुसार मदद का भरोसा दी। समारोह की मुख्य अतिथि संगीत जी ( अध्यक्ष, किरण फाउंडेशन), विशिष्ट अतिथि श्रीमती आशा गुप्ता ( पूर्व चेयरमैन रामनगर) रही।
समारोह में सर्वश्री प्रियंवदा सिंह, राजश्री जैन, बिन्दु बाला गुप्ता, व वीना सिंह , प्रतिमा वैश्य, कामना सिंह, सहित क्लब की सदस्यगण शामिल रही।
