
वाराणसी।शुक्रवार को डोमरी, पड़ाव, वाराणसी स्थित बाल विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उप प्रबंधक मुकुल पांडेय तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने प्राइमरी सेक्शन के नन्हे-मुन्ने बच्चों को विद्यालय की तरफ से स्कूल बैग वितरित किया। स्कूल बैग पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।
उप प्रबंधक श्री मुकुल पांडेय ने कहा कि विद्यालय की तरफ से नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए इस तरह के उपहार बीच-बीच में प्रदान किए जाते हैं, जिससे बच्चे व अभिभावक दोनों खुश रहते हैं।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम में श्रीमती सोनिया मिश्रा, श्वेता पांडेय, महिमा पाठक, विनीता जेटली, संध्या आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
