
वाराणसी। शुक्रवार को पुरुषोत्तम मास का एकादशी के अवसर पर काग्रेस प्रांतीय प्रयागराज के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पंचकोशी यात्रा मणिकर्णिका कुंड से प्रारंभ हुआ। इस यात्रा में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ,राजेश्वर पटेल नगर अध्यक्ष, राघवेंद्र चौबे और कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अजय राय जी ने संकल्प छुड़ाने के बाद विश्वनाथ जी मंदिर दर्शन करने के बाद, पहले पड़ाव की ओर रवाना हुए इस अवसर पर क्षेत्रीय कांग्रेस जन भी उपस्थित रहे।
