प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि तीन अगस्त से 

 

वाराणसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौदी में वर्तमान सत्र (एक वर्ष) एवं सत्र 2023-25 (दो वर्षीय) का प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम घोषित किया गया है।

चयन परिणाम के साथ में चयनित अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं। प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 03 अगस्त दिन गुरुवार (अवकाश सहित) निर्धारित है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यर्थी का प्रवेश हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके प्रवेश की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। प्रवेश न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जाँच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें।अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार FREEZE (स्थिर) एवं FLOAT (विस्थापित) उपरोक्त दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *