
वाराणसी।जिन्हें भारत के ‘लौह पुरुष’ के रूप में जाना जाता है। यह दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।सरदार पटेल ने भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 565 रियासतों को भारतीय संघ में शामिल करने के लिए काम किया, जिससे हमारा देश एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र बन सका।
उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किया।
कुलपति प्रो शर्मा ने बताया कि आज के दिन हम सरदार पटेल के आदर्शों और उनके योगदान को याद करते हैं। हमें उनकी एकता और अखंडता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।
