वाराणसी। वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह रंगोत्सव कादंबनी बैंक्वेट एंड लॉन में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें चंदन का टीका, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। फूलों की होली ने सभी को उत्साह से भर दिया, वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। पटना से आए म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान सहयोगियों को सम्मानित किया गया तथा दर्जनों प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रा भी निकाला गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने विभिन्न लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों ने आपसी स्नेह के साथ फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। स्वागत कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनोज कुमार अच्छु ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक विष्णु प्रसाद एवं सुरेश बंटी रहे। इस अवसर पर महेंद्र जायसवाल, डॉ. मधुर जायसवाल, अशोक जायसवाल, डॉ. रतन लाल गुप्ता, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, विश्वरंजन भट्टाचार्य, हाजी अफजल, मनोज केसरी, संजीव लाल मौर्य, रोहित पाठक, दीपक केसरी, जामवंत सिंह, प्रदीप प्रजापति सहित 1200 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *