
रिपोर्ट सन्तोष कुमार चतुर्वेदी
कैमूर।जिला स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय फैंसी क्रिकेट फाइनल मैच सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज खेल मैदान में जिला प्रशासन बनाम मीडिया बंधुओं के बीच खेला गया ।
मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी कैमूर, विशिष्ट अतिथि आरक्षी अधीक्षक , अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ ,कला संस्कृति पदाधिकारी सौरभ सुमन डीपीओ शिक्षा विभाग विकास कुमार डीएन ,डिप्टी कलेक्टर उज्जवल कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी सुमन सौरव ,एसडीएम अमित कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार, डीपीओ मोहन कुमार जल शक्ति ,डीपीओ मनरेगा ,डीपीएम जीविका, एसपी कैमूर के उपस्थिति में जिला पदाधिकारी द्वारा फीता काटकर क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि,विशिष्ट को पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन ,मीडिया बंधुओं के बीच टॉस कराया गया ।जिसमे मीडिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया गया मीडिया बंधुओं की टीम के स्टार खिलाड़ी मनीष राज गौरव 3 छक्का,तीन चौका, मिलाकर 33 रन की पारी,वही शुभम सिंह एक चौका सहित कुल 9 रन रणजीत कुमार एक छक्के की मदद से 8 रन,संदीप कुमार एक चौका मिलाकर 5 रन इस प्रकार मीडिया बंधु की टीम कुल मिलकर 12 ओवर में 88 रन बनाए।
जिला प्रशासन की टीम के स्टार खिलाड़ी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार उत्कृट प्रदर्शन करते हुए एक छक्का,दो चौका की मदद के कुल 16 रन,वही उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार तीन चौका की मदद से कुल 15 रन ,शारीरिक शिक्षक कमलेश कुमार अनुशासित उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन छक्का,तीन,चौका की मदद से कुल 32 रन,वही जीविका डीपीएम कैमूर 16 रन की पारी खेलते हुए जिला पदाधिकारी ने तीन तीन विकेट लेकर आठ विकेट से जिला प्रशासन की टीम विजय प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए से तीन विकेट लिए। मैन ऑफ दी मैच जिला पदाधिकारी की दिया गया। सभी उप विजेता, विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया गया। अंपायर,वसीम अली उमेश प्रसाद, व स्कोरर सूरज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई मंच का संचालन डॉ श्री कृष्ण सिंह, फुटबॉल के वरीय खिलाड़ी सह संयोजक शौकत अली गद्दी ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार खेल प्रेमी बिरजू पटेल शारीरिक शिक्षक डॉ तुलसी प्रसाद सिंह,दिलीप कुमार पटेल, इम्तियाज अली,पप्पू कुमार, असरफ अली,राजू सोनी, जीरान अली,मीडिया बंधु,मनीष पांडेय, अमित कुमार, विकास कुमार,,जिला प्रशासन व तमाम क्रिकेट प्रेमी सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।
