वाराणसी। डा. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गोसाईपुर (मोहाव) में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने सिविल डिफेंस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों का प्रचार-प्रसार करें और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर ऐसे अभियान चलाते रहें। विशिष्ट अतिथि डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा थे। कार्यक्रम अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किया। अध्यक्षता कृषि संकाय के डीन डॉ. सुनील कुमार सिंह और संचालन प्रबल प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर निकिता सिन्हा, सौरभ चौरसिया, देवाशीष राय, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. प्रवीण पांडेय, आशुतोष सिंह, सूरज, तारा देवी आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने किया। उत्कृष्ट सेवा के लिए इंद्रजीत, देव सिंह एवं कनक को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *