
वाराणसी। रेशम कटरा स्थित श्री 1008 कोडमदेश्वर भैरव जी भव्य श्रृंगार प्राचीन श्री 1008 गोविन्देश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में आज सम्पन्न हुआ।
ज्ञातव्य हो कि भैरव अष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्ष समिति तत्वावधान में आयोजित किया जाता है।यह 22 वां भव्य श्रृंगार रहा।
प्राचीन श्री 1008 गोविन्देश्वर महादेव समिति के अध्यक्ष कनक व्यास, महामंत्री सत्यनारायण गोयनका, कार्यक्रम संयोजक दिनेश गुजराती अपने टीम के साथ श्री 1008 कोडमदेश्वर भैरव जी का विधि-विधान पूजा अर्चना किया। उपस्थित सभी भक्तगण ने शीश नवाया, प्रसाद ग्रहण किया।
महात्म्य के बारे ऐसा बताया जाता है कि भैरव जी की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित कामना पूर्ण होता है।
जो भक्त तीस दिन तक लगातार श्री कोडमदेश्वर भैरव जी की पूजा अर्चना करते हैं तथा प्रत्येक रविवार को दीप धूप से भैरव जी की आरती करते हैं उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।प्राणी भवसागर से पार हो जाता है। भैरव जी की आराधना से मानव सभी प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है। श्री भैरव जी को भगवान शिव का रूद्रावतार माना जाता है। जो कलियुग के जागृत देवता हैं।
श्रृंगार में मोहनलाल सरावगी, अनिल गुरु गुजराती, श्याम केशरी, आत्मा केशरी, कैलाश गोयनका, छेना लाल लोहा, बाबू गुप्ता, मुकुंद लाल टंडन, दिनेश गुजराती, कनक व्यास, सत्य नारायण गोयनका सहित अनेक कार्यकर्ता व भक्तगण उपस्थित रहे।
