
वाराणसी। भैरोनाथ स्थित बाबा काल भैरव मंदिर में भैरव अष्टमी के अवसर पर बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव भव्यता के साथ भक्त गणो ने मनाया।
अष्ट भैरव प्रदर्शनी यात्रा के साथ ही काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के मंदिर में 1100 किलो ग्राम का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया।
ज्ञातव्य हो कि काशी में बाबा भैरव नाथ जी के आठ स्वरूपों का काशीवासी दर्शन पूजन करते हैं ।
जन्मोत्सव पर काल भैरव मंदिर में भोर से ही दर्शन पूजन भक्तगण कर रहे हैं। जो रात 1:00 तक चलेगा। मंदिर के महंत मोहित नाथ योगेश्वर महाराज ने बताया कि भोर में बाबा का श्रृंगार किया गया।101 लीटर दूध से स्नान कराया गया, दही व सिंदूर का लेपन बाबा किया गया, नए वस्त्र धारण कर कर फूलों का हार पहनाया गया, बाबा को मदिरा चीनी का घोड़ा, नीलकंठ के फूल फल आदि अर्पित किया गया। मंगला आरती के बाद मंदिर के पट भक्तगण के लिए दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया।
उन्होंने ने बताया कि रात्रि में सवा लाख बत्तियों से बाबा की महा आरती के साथ आयोजन सम्पन्न होगा।
