रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़ ।अहरौला थाने पर तैनात प्रधान दीवान की 3 पुत्रियां उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पदों पर लिखित परीक्षा एक साथ सफलता हासिल की है। बेटियों की सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है ।

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के गांव मनराजपुर निवासी कृष्णकांत यादव अहरौला थाने पर हेड दीवान के पद पर तैनात हैं। इनकी सबसे बड़ी बेटी नेहा यादव,छोटी निधि यादव इस समय बीएचयू से सोशल वर्क में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं। जबकि सबसे छोटी बेटी दीपाली यादव हरिचंद पी जी कॉलेज वाराणसी में बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं।

बृहस्पतिवार को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हुआ था ।

जिसमें नेहा ,निधि और दीपाली ने एक साथ सफलता हासिल की है ।

पिता कृष्णकांत यादव ने कहना है कि अभी फिजिकल, मेडिकल परीक्षण होना शेष है जिस दिन तीन परीक्षा पास कर लेंगे तब पूरी खुशी मिलेगी और तीनों बेटियों का सिविल सेवा में जाने का सपना है।

दीवान के पिता भी वकील हैं। मां शिक्षा की प्रेरणा बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *