
वाराणसी। सपा सांसद/मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव रविवार को लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर पहुचें जहाँ पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुके देकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात वे नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कुश्ती दंगल में रमला, भगतुआ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए कार्यक्रम के आयोजक उमेश प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कुश्ती एक ऐसी विधा है जो गाँवो में गरीबो, किसानों द्वारा खेला जाता था। कुश्ती के क्षेत्र में अपने देश के अंदर गाँवो और पिछड़े क्षेत्रों से बहुत सारे पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव भी अपने समय मे अच्छे पहलवान थे। उन्होंने हमेशा कुश्ती को बढ़ावा दिया देने का काम किया। उन्हें जब भी कुश्ती के आयोजनों में बुलाया जाता था तो वे सारे कार्यक्रम छोड़कर पहले कुश्ती के कार्यक्रम में जाते थे। नेताजी ने समय समय पर पहलवानो को पुरस्कृत करने का भी काम किया है। आज नेताजी हमलोगों के बीच मे नही है लेकिन उनकी विरासत संभाल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी संविधान बचाने के लिए राजनीति में कुश्ती लड़ रहे हैं।
इसके पश्चात वे सीर गोवर्धन पुर डाफी में पार्टी के नेता राजेश यादव नत्थू के यहाँ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। इसके पश्चात शाम कोलालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से दिल्ली चले गये। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्या, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, मनोज राय धूपचंडी, उमेश प्रधान, राजेश यादव नत्थू, प्रदीप मौर्या, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, श्रीमती पूजा यादव, आनंद मोहन गुड्डू, आनंद यादव, संजय मिश्रा, भीष्म नारायण, धनंजय यादव, धर्मेंद्र यादव, रामधारी यादव, अखिलेश यादव आदि थे।
