
वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र की ओर से प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही में प्रतिदिन आयोजित सुनों मैं प्रेमचंद कहानी पाठ 1378 दिवस में प्रेमचंद की परिवार की समस्या पर आधारित कहानी आखिरी हीला का पाठ अंजना भारती ने किया। संरक्षक प्रो श्रद्धानन्द कहा कि प्रेमचंद की यह कहानी आखिरी हीला एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर केंद्रित है, जो समाज में फैली गरीबी, बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय की समस्या को उजागर करती हैं। इस अवसर पर राजीव गोंड,आंचल रानी, रेनू वर्मा, डा.आशीष, जनमेजय, राजीव श्रीवास्तव, रोहित गुप्ता, अमन सिंह, राहुल यादव,मनोज विश्वकर्मा,आयुषी दूबे, डा राजेश श्रीवास्तव आदि थे।
