
रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़। प्रतिभा निकेतन के सभागार में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ के तत्वावधान में सरस कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कवि गोष्ठी का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित हरिहर पाठक ने किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर शशि भूषण प्रशांत तथा विशिष्ट अतिथि डॉ संजय कुमार पांडे (मंडल संयोजक) उत्तर प्रदेश साहित्य सभा रहे।
कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर आशा सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव दानिश ने समस्त आगंतुकों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। लगभग दो दर्जन कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा।
कार्यक्रम में रुद्रनाथ चौबे रुद्र, राजकुमार आशीर्वाद ,सुरेंद्र सिंह चांस, इंदु श्रीवास्तव ,मोनिका शर्मा, शालिनी राय, घनश्याम यादव , आदित्य आदमी, संतोष कुमार पांडे, संदीप कुमार राय, शशि शर्मा ,सुशील कुमार चौबे, हर्षित उपाध्याय, रितेश पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ के संयोजक विजयेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने किया।
