
वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी कुलपति प्रो• बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को योग साधना केन्द्र में कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न हुआ।
कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि इस संस्था के अभ्युदय एवं उत्थान के लिये हम सभी लोग प्रतिबद्ध हैं, सदैव विधिक रूप से संस्था के विकास के लिए सकारात्मक योगदान के साथ कार्य करते हुए रचनात्मक चिंतन करते रहें।
उक्त कार्य परिषद में क्रमशः विचारणीय विषय (एजेंडा) प्रस्तुत किया गया।
1-अनुवीक्षण/चयन समिति (Screening/Selection Committee) की बैठक दिनांक 13.07.2024 की संस्तुतियों पर विचार कर डॉ रविशंकर पाण्डेय एवं डॉ मधुसूदन मिश्र को वरिष्ठ वेतनमान देने की संस्तुति की गई।
2- मंदिर प्रबंधन एवं पुराण प्रवचन(कथा वाचन)
में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृत किया गया।
इसके साथ ही डॉ भीमराव अम्बेडकर चेयर की स्थापना किए जाने की भी कार्य परिषद ने मुहर लगा दिया है, यह चेयर के माध्यम से डॉ अम्बेडकर के द्वारा संस्कृत मे योगदान, उनके व्यक्तित्व एवं समावेशी विकास के साथ सामाजिक न्याय पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अध्ययन तथा शोध करने का कार्य किया जाएगा। इस चेयर की स्थापना के लिये संस्कृत विश्वविद्यालयों मे यह संस्था देश में पहला विश्वविद्यालय है।
3- अध्ययन- अध्यापन की दृष्टि में अतिथि अध्यापकों के मानदेय हेतु 25 हजार रुपये प्रतिमाह दिये जाने की स्वीकृत किया गया।
4- सेवानिवृत्त शिक्षक एवं गैर शैक्षणिक कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर स्मृति चिन्ह देने के लिए 11 हजार रुपये दिये जाने पर सहमति दी गई।
5- श्री नितिन आर्य सहायक आचार्य व्याकरण विभाग के अध्ययन अवकाश पर नियमानुसार स्वीकृति दी गई।
6- विश्वविद्यालय के समूह ‘ख’ एवं समूह ‘ग’ शेष पदों पर उत्तर प्रदेश सरकार में निर्धारित सेवा नियमावली को अंगीकृत करते हुए शासन को अधियाचन प्रस्तुत किये जाने के संबंध में सहमति व्यक्त की गई।
07- विश्वविद्यालय में अद्यतन कार्यरत समूह ‘ख’ एवं समूह ‘ग’ एवं समूह ‘घ’ संवर्ग के नियमित कार्मिको की निर्धारित नियमों के अनुक्रम में सेवा सम्पुष्टि / सत्ततीकरण पर स्वीकृति प्रदान की गई।
08- विश्वविद्यालय में समूह ‘ग’ के कनिष्ठ सहायक के 43 पदों पर उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग लिपिकीय संवर्ग सेवा नियमावली-2014 स्वीकारते हुए प्रस्तुत अधियाचन को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
09- विश्वविद्यालय के 08 प्रधान सहायकों (अधीक्षकों) की सेवा सम्पुष्टि पर स्वीकृति दी गई ।
कार्य परिषद के प्रारम्भ में प्रो दिनेश कुमार गर्ग के द्वारा मंगलाचरण किया गया, कुलसचिव श्री राकेश कुमार के द्वारा संचालन किया गया।
बैठक में कुलसचिव राकेश कुमार, कार्य परिषद सदस्य आभासी माध्यम से केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो श्री निवास वर खेड़ी,प्रो पंकज एल• जानी, जस्टिस अनिरुद्ध सिंह,प्रो कमलेश झा, प्रो हरिशंकर पाण्डेय, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो विधु द्विवेदी, प्रो दिनेश कुमार गर्ग, प्रो विद्या कुमारी, प्रो राजनाथ, डॉ विजेंद्र कुमार, डॉ सत्येन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
