संविधान दिवस पर डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में युवा संसद 

 

वाराणसी। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को मोहाव गोसाईपुर स्थित डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना, सांसद शपथ , विदेशी मेहमानों का स्वागत , प्रश्न काल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, कार्य स्थगन प्रस्ताव, आदि का मंचन किया तथा साथ हीं साथ उन्होंने खेल विकास विधेयक-2024 को भी पास किया। इस युवा संसद ने छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास किया। मुख्य अतिथि प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को इसके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्रशासक संजीव सिंह ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। युवा संसद में छात्रों ने विभिन्न संवैधानिक पदों की जिम्मेदारी निभाई जिसमें प्रधानमंत्री पद पर सुनिधि सिंह, सभापति शिवानी गौतम, अध्यक्ष काजल पांडे, नेता प्रतिपक्ष मनीष कुमार सिंह, विदेश मंत्री अजीत प्रजापति, महासचिव आरती कुमारी सहित अन्य प्रतिभागियों में काजल यादव, जितेंद्र गुप्ता, आशीष, नेहा,उमेश शिवांगी, कुमकुम, चांदनी, राजश्री और राजन स्वाति, सुजाता, आदर्श, मयंक,तृप्ति, शिवम् ,विनय कुमार साक्षी सिंह आदि शामिल थे।

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण, जिनमें रेवा शंकर सिंह, सुनील कुमार सिंह, डॉ. जॉन अगस्टीन, अनुराग त्रिपाठी, लक्ष्मी मिश्रा, ओमकार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. डी. के. सिंह, संजीव कुमार, स्वास्तिका मिश्रा, और प्रज्ञा मिश्रा शामिल हैं, ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह प्रशासक संजीव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मिश्रा, संयोजन संजय कुमार उपाध्याय, डॉ. बिंदु सिंह ने किया। प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *