वाराणसी। शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा के निधन पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दादा ने अपने जीवनकाल में राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह एक दल में रहते हुए भी दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करते रहने से उनका विपक्षी नेता भी सम्मान करते थे। इसीलिए उनका सम्मान देश के हर दल के नेता करते थे। वह बनारस के एक राजनेता थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के साथ हम सभी आठ नवंबर को दादा को अस्पताल देखने गए थे। उनके निधन से हम सभी दु:खी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *