संविधान दिवस पर घनश्याम पीजी कालेज में भाषण, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता

 

वाराणसी। संविधान दिवस पर घनश्याम पीजी कालेज (लालपुर) में भाषण, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता में पेंटिंग संजना विश्वकर्मा प्रथम, शिखा दुबे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आंचल पटेल तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में हर्षिता, कुमकुम,सविता, आस्था ग्रुप को प्रथम, एमए अंशु वर्मा एवं निधि पटेल द्वितीय तथा तृतीय पर शिखा दुबे, शाहीन परवीन, अंकिता प्रजापति, आंचल कुमारी ग्रुप रहा।

छात्र- छात्राओं ने नये संसद भवन सहित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्रों को कैनवास एवं रंगोली बनाकर संविधान की महत्ता को प्रस्तुत किया। मुख्यअतिथि रिटायर्ड कर्नल राघवेंद्र सिंह थे। स्वागत प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने किया। संयोजन प्राचार्य डॉ आनंद सिंह, संचालन डॉ गौरव तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरविन्द कुमार चौबे ने दिया। इस अवसर पर बीएफए के विभागाध्यक्ष रवि वर्मा, डॉ नैंसी श्रीवास्तव, धीरज सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *