वाराणसी। यूपी कॉलेज में कृषि अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार सिंह को हंसराज कॉलेज दिल्ली में नेचुरल फार्मिंग इन्नोवेशन पर आयोजित द्वितीय एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस में कृषि अर्थशास्त्र विषय में उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीव मेंट अवार्ड प्रदान किया गया I प्रो. सिंह 1990 से कृषि अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत हैंI इस कार्यकाल में आठ छात्रों ने इनके मार्गदर्शन में पीएचडी किया है। प्रो. सिंह के 29 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं I प्रो. सिंह को इसके पहले 1997 में यंग साइंटिस्ट्स अवॉर्ड तथा इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर नोनी साइंस के द्वारा 2021 में भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका हैI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *