रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल काशी महानगर की योजना बैठक अस्सी स्थित श्री रामानुजकोट प्रांगण में संपन्न हुआ।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के प्रदेश प्रभारी श्रीमान राजू भारद्वाज जी रहे ।

बैठक में प्रयागराज की पावन भूमि पर होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारी व 16 दिसम्बर को डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी के आगमन को लेकर समीक्षा की गई और वृहद स्तर पर योजना बनाई गई जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के द्वारा महाकुंभ में थ्री लेयर के टेंट में 10000 लोगों के रहने की व्यवस्था 200000 लोगों को प्रतिदिन भोजन 100000 लोगो कंबल सेवा दवा,मेडिकल, चेकअप की व्यवस्था की गई है। 24, 25 जनवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय विराट हिंदू महासम्मेलन भी होना सुनिश्चित हुआ है ।

डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के दिशा निर्देश अनुसार संपूर्ण भारतवर्ष से 90000 राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सेवा के लिए प्रयागराज महाकुंभ में उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में काशी महानगर से भी महाकुंभ के लिए अन्य जरूरी चीजों को भेजने के लिए योजना पर तरीके से कार्य को करने के लिए बैठक में चर्चा हुई और बैठक के माध्यम से माननीय मेला अधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी निवेदन किया गया है कि कुंभ के परिक्षेत्र में किसी भी प्रकार से किसी भी तरीके से गौ हत्यारे गौ मांस खाने वाले जो सनातन को नहीं मानने वाले हो उनको कुंभ मेले में आना पूर्ण रूप से वर्जित कर दिया जाए। बैठक में उपस्थित प्रमुख रूप से संजय दुबे,अशोक सिंह,आनंद दुबे, मल्लू राजभर, श्रवण कुमार मौर्य,हरिनाथ सिंह,संतोष निगम, रिंकू देववंशी, शैलेंद्र सिंह, अर्जुन शेट्टी , अंकित सेठ, नवरत्न कुमार,अमन सोनकर, अजय मौर्य अर्जुन कुमार मौर्य सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *