
वाराणसी। सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी वेलफेयर ने भवानीपुर स्थित अम्बेडकर पार्क में संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान के प्रति निष्ठा का शपथ लिया। संस्था के प्रदेश प्रमुख महासचिव दंगल सिंह यादव ने बताया कि जब हमारा देश आजाद हुआ था तब हमारे देश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संविधान की जरूरत पड़ी। तब हमारे देश के संविधान सभा के द्वारा संविधान बनाने का जिम्मा लिया गया। इसके बाद 2 वर्ष 11 मा 18 दिन के उपरांत हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ और हमारे देश का संविधान दुनिया भर में सबसे बड़ा लिखित संविधान बनकर तैयार हुआ। इस संविधान को 26 जनवरी 1950 ई को पूरे भारतवर्ष में लागू करके गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर कुंवर इलाहाबादी, कृष्णा राम, सुरेश कुमार, दंगल सिंह यादव, विनोद जायसवाल, कांता प्रसाद, रामाश्रय, राजाराम आदि थे।
