वाराणसी। बेखौफ चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े अध्यापक के घर का ताला तोड़कर नगद व आभूषण चुराया वहीं चंद्रग्रीन्स निवासी प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्ति के घर का ताला चोरों ने दिन दहाड़े चटकाया। आर. राम प्रसाद सेंट जॉन्स स्कूल जौनपुर में कार्यरत है और उनकी पत्नी सरिता सेंट जॉन्स स्कूल मड़ौली में अध्यापक है। सुलेखा अपार्टमेंट राजराजेश्वरी नगर कालोनी में परिवार समेत रहते है। सरिता ने बताया कि प्रतिदिन की भांति आज भी आज भी उनके पति सुबह 6 बजे स्कूल के लिए निकल गए। वह सुबह 6:50 बजे स्कूल चली गई। दोपहर लगभग 2:40 बजे वापस आने पर देखा कि उनके फ्लैट के मेन गेट का कुंडी कटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। अंदर के दो कमरों में आलमारी में रखा 5000 नगद और एक सोने का अंगूठी गायब था। पीड़ित ने घटना की जानकारी फोन कर पुलिस को दिया।वही, दूसरी घटना शिवपुर के चंद्रग्रीन्स कालोनी निवासी सुनील कुमार चौधरी के घर की है। सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि वह चंद्राग्रीन्स अपार्टमेंट के फ्लैट में किराए पर रहते हैं और प्राइवेट नौकरी करते हैं। प्रतिदिन की भांति बुधवार को सुबह वह नौकरी पर चले गए और घर मे उनकी पत्नी व साला थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे उनकी पत्नी और साला खरीदारी करने मार्केट चली गई। शाम 4 बजे वापस आई तो देखा कि फ्लैट के मुख्य दरवाजे का कुंडी कटा हुआ था और अंदर के कमरे में रखी है अलमारी का दरवाजा तोड़कर उनमें रखा ₹5000 नगद चोर उठा ले गए। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लगा सीसीटीवी कैमरा काफी समय से खराब है जबकि प्रतिमाह समिति के मेंटेनेंस का चार्ज भी लिया जाता है फिर भी अभी तक कैमरा नहीं बना। शिवपुर थाने में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *