वाराणसी। अग्रवाल भवन धर्मशाला आसभैरव के जीर्णोद्धार का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। अग्रवाल समाज से जुड़े अनेक समाजसेवक अपने योगदान से शीघ्र ही नये स्वरुप में पूर्ण होने में सहयोग दे रहें है। प्रमुख ज्वेलरी व्यवसायी एवं समाजसेवी नरसिंह अग्रवाल (बबलू जी) एवं उनकी धर्मपत्नी अंजलि अग्रवाल ने अपने पूज्य पिता छोटे लाल अग्रवाल एवं माता लालमणि अग्रवाल की पुण्य स्मृति में एक कमरे को बनाने हेतु सहयोग राशि श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ को मलदहिया स्थित अपने प्रतिष्ठान में प्रदान किया।

धर्मशाला के जीर्णोद्धार एवं नवीन आवश्यकताओं के अनुसार स्वरूप परिवर्तन का कार्य भी अब लगभग अंतिम चरण में है। इस महायज्ञ को अपनी पूर्णता की ओर पहुंचने के लिए धर्मशाला विभाग के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल (आर के मार्बल) एवं मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल का प्रशंसीय योगदान है।

श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ ने नरसिंह अग्रवाल एवं अंजलि अग्रवाल का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह सहयोग निश्चय ही धर्मशाला के जीर्णोद्धार के कार्य में एक मील का पत्थर साबित होगा एवं हम सभी अग् बंधुओ को इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए उत्साहित करेगा और यह विश्वास व्यक्त करता हूं कि यह कार्य श्री श्री 1008 महाराज श्रीअग्रसेन के आदर्श वाक्य एक रुपए -एक ईंट के सिद्धांतों के तहत आप सबसे सहयोग मिलते हुए पूर्ण होगा। इस अवसर पर इस नेक योगदान के लिए प्रद्युम्न अग्रवाल, आमोद अग्रवाल,सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सहित अन्य सदस्यों ने दानदाता दम्पति का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *