वाराणसी।अंतरमहाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन (गोसाईपुर) की छात्रा शालू गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। बनारस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन बाबतपुर में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता में महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध 11 महाविद्यालय महिला वर्ग में विभिन्न भार वर्ग के 29 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, महादेव पीजी कॉलेज, संकटमोचन पीजी कॉलेज एवं सनबीम कॉलेज ऑफ़ वीमेन भगवानपुर सहित मेजबान कॉलेज के 45-48 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ियों में डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के बीए प्रथम सेमेस्टर की शालू गुप्ता ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मुक्केबाजी में प्रथम स्थान हासिल करते हुए आल इंडिया अंतरमहाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ टीम में चयनित हुईं। महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह प्रशासक संजीव सिंह सहित प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने शालू गुप्ता को गुरुवार को महाविद्यालय में बधाई दी और आगे और उम्दा प्रदर्शन के साथ आल इंडिया मुक्केबाजी प्रतियोगिता को जीत कर विश्वविद्यालय सहित महाविद्यालय का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *