रिपोर्ट:-  अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलुपुर प्रखंड की मासिक बैठक कमच्छा स्थित प्रखंड कार्यालय पर डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

उक्त बैठक मे आगामी 06 दिसंबर को नागरिक सुरक्षा की स्थापना दिवस पर चर्चा किया गया। साथ ही प्रखंड के हर पोस्ट मे रिक्त स्थानों की नए सदस्यों की भर्ती की आलोचना गंभीरता से लिया गया।

नागरिक सुरक्षा की 62 वा स्थापना कार्यक्रम भब्य बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक मे भेलुपुर प्रखंड के सहायक उप नियंत्रक माननीय विवेक राय समस्त सदस्यों को जैकेट , टोपी लेने की अपील करते हुए कहा की प्रत्येक कार्यक्रम मे आप सभी सदस्यगन फुल यूनिफर्म मे उपस्थित रहना आवश्यक है। पोस्ट वार्डन से अनुरोध है अपने पोस्ट मे रिक्त स्थानों मे नए सदस्यों की नियक्ति तुरंत करे। जिससे संगठन ठीक से चल सके।

बैठक में प्रमुख रूप से दिलीप पाण्डेय,संदीप,भूपेंदर सिंह गिल, संतोष मिश्रा, विनय पाण्डेय, अनुप जी सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन अभिषेक जायसवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *