
वाराणसी।सेंटर फॉर सनातन रिसर्च एवं ट्राइडेंट सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में “मां सती के 51 शक्ति पीठ एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों ” का महा समागम कार्यक्रम के दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व शुक्रवार को दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा गोदौलिया, बांस फाटक होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंची।
कलश यात्रा में लगभग 150 सौ महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर हाथ में कलश गंगाजल लेकर ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव के उद्घोष के साथ रास्ते भर चल रही थी। कलश शोभा यात्रा का नेतृत्व विशालाक्षी मंदिर के महंत पंडित राजनाथ तिवारी, श्रीकांत पांडे, अजय शर्मा, शंकर घोष, नितिन तिवारी कर रहे थे।
विशाल कलश शोभा यात्रा श्री काशी विश्वनाथ के धाम में पहुंचने पर श्री विशालाक्षी मंदिर के महंत पंडित राजनाथ तिवारी, अजय शर्मा, नितिन तिवारी आदि लोगों ने बाबा का जलाभिषेक कर 108 कमल के फूलों से बाबा को भेंट किया तथा प्रसाद चढ़ाया।
मंदिर में संपूर्ण सुरक्षा की व्यवस्था श्री काशी विश्वनाथ के सीईओ डॉ वेद पति मिश्रा कर रहे थे।
विशाल कलश शोभायात्रा में रीना, संगीता शर्मा, तारा यादव, रीना बनर्जी, रिया बनर्जी, आराधना विश्वास, सुप्रिया सरकार, अनीता चक्रवर्ती, भूमिका मुखर्जी, नितिन तिवारी, श्रीकांत पांडे, रामकृष्ण पांडे, सुशील कुमार मिश्रा, शंकर घोष आदि लोग उपस्थित रहे।
