वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने नगरीय क्षेत्र में विभिन्न ट्रेडों जैसे- नाई, टोकरी बुनकर, लोहार, नाव बनाने वाले, मोची, मालाकार, धोबी आदि में कम संख्या में आवेदन प्राप्त होने के चलते संयुक्त नगर आयुक्त को जोनल अधिकारियों के माध्यम से अधिकाधिक आवेदन कराने हेतु निर्देशित किया।इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में कम आवेदन संख्या वाले ट्रेड में ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन कराने हेतु खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कम आवेदन संख्या वाले ट्रेड में नगर निगम एवं विकास खंड को आवेदन कराने हेतु लक्ष्य आवंटित कराए जाने के लिए उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया ।विभिन्न विकासखंड / नगर निगम वाराणसी से प्राप्त प्रति सत्यापन आख्या के आधार पर पात्र पाए गए लाभार्थियों को समिति द्वारा द्वितीय चरण में अनुमोदित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। कौशल विकास मिशन के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन/ समापन समारोह/ प्रमाणपत्र/ ई- वाउचर वितरण संबंधी कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों / नामित विशेषज्ञ सदस्यों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए तथा तृतीय चरण में अनुमोदित आवेदकों का प्रशिक्षण यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाए। सहायक निदेशक ,एमएसएमई ,भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया कि दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंर्तगत मेला -प्रदर्शनी का आयोजन जनपद में किया जा रहा है, अध्यक्ष महोदय एवं नामित विशेषज्ञों द्वारा इसके स्वरूप को समावेशी बनाए जाने तथा इसके प्रचार प्रसार कराए जाने हेतु कहा गया। आवेदन के अनुरूप ऋण स्वीकृत/ वितरण के प्रगति बढ़ाने एवं ऋण हेतु निरस्त आवेदनों की समीक्षा किए जाने हेतु अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया गया।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय , संयुक्त नगर आयुक्त , नामित विशेषज्ञ 1. श्री विद्यासागर राय जी 2.श्री नवीन कपूर जी, सहायक निदेशक एमएसएमई ,भारत सरकार, उपायुक्त उद्योग ,अग्रणी जिला प्रबंधक,जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी/ प्रतिनिधि ,नगर निगम वाराणसी के समस्त जोन के प्रतिनिधि/ जोनल अधिकारी, सहायक आयुक्त उद्योग ,प्रतिनिधि कौशल विकास मिशन , प्रतिनिधि नगर पंचायत, गंगापुर,प्रतिनिधि -कैंटोनमेंट बोर्ड , वाराणसी

, अपर सांख्यिकीय अधिकारी,सहायक सांख्यकीय अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *