रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़ 

 

 

आजमगढ़। मुकदमे को जबरन समाप्त करने और ठीक ढंग से कार्यवाही ने होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे एक पीड़ित परिवार ने ज्ञापन सौप न्याय की गुहार लगाई हुई। अहिरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव के रहने वाली पीड़िता मालती देवी ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते पटीदारों ने उनकी बेटी को घर में अकेला पाकर घुस गए और उनकी बेटी के साथ मारपीट व जोर जबरदस्ती किए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में इसकी शिकायत करने पहुंचे उसके पति मिठाई लाल को भी मारा – पीटा गया। जिसमें उन्हें काफी चोटे आई है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने इस बात की सूचना थाने पर की तो किसी तरह से प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गई लेकिन मामले में विवेचक द्वारा मुकदमा समाप्त करने का नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। और पैसे का डिमांड किया जा रहा है ।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने पर न तो उनका ठीक ढंग से मेडिकल हुआ न ही कोई रिपोर्ट दी गई। इसी मामले में पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *