
वाराणसी।पाण्डे घाट स्थित पंडित स्वर्गीय नीलकंठ शास्त्री जी के आवास पर पूर्व विधायक स्वर्गीय श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
शोक सभा की अध्यक्षता पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी ने किया।
जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कई सदस्य उपस्थित रहे ।संचालन समीर यादव् ने किया। सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तुलसी सुब्रमयम जोशी चंद्रनाथ मुखर्जी,पूर्व पार्षद विजय गुप्ता सहित उपस्थित जनो ने स्व श्याम देव राय चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रंद्धांजलि अर्पण किये।
अंत में दो मिनट मौन रहकर मृत आत्मा को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
