
रिपोर्ट:- उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी लालगंज में संगठन पर्व 2024 के तहत संगठनात्मक चुनाव की एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में जिले भर से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और चुनाव सहयोगी उपस्थित रहे।
जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, गुणवत्ता पूर्ण दायित्वों के साथ जिम्मेदारी और ईमानदारी से किए गए सामूहिक प्रयास से कोई कार्य कभी असफल नहीं होता।” उन्होंने संगठन निर्माण में समर्पित और समय देने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही।संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को हर परिस्थिति में सक्षम बनाना जरूरी है, ताकि वह हर चुनौती और संघर्ष में सफलता प्राप्त कर सके।
जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में कड़ी मेहनत की है। जिसकी मै अपने सभी कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्ष की सराहना करता हूं। बूथ समिति गठन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।दिसंबर से जिले में संगठनात्मक चुनाव शुरू होंगे। इसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। जिसके लिए सभी मंडलों व शक्ति केंद्रों पर प्रभारी लगा दिए हैं।
इस अवसर पर पूर्व संसद सांसद संगीत आजाद,पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद,,जिला प्रभारी मुराहू राजभर,पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय,सह चुनाव अधिकारी हनुमंत सिंह,चंद्रजीत तिवारी,रमाकांत मिश्रा,राम नयन सिंह,सुनील सिंह,दिलीप बघेल अजय यादव, शैलेंद्र नाथ यादव, नीरज तिवारी,ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू,अनुराग सिंह सन्नी,मनीष सिंह,मयंक श्रीवास्तव,सौरभ कनौजिया, मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी,विक्रांत सिंह,आशुतोष राय,आशुतोष चौबे,सुनील पांडेय आदि उपस्थित रहे।
