
रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव सम्पन्न होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने उपचुनाव की समीक्षा हेतु उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के तीन सौ से अधिक पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की। लेकिन आयोजित बैठक में उनके भतीजे व पार्टी के युवा नेता आकाश आंनद नज़र नहीं आए।
बैठक में उनके नहीं होने पर कई तरह के राजनैतिक सवाल उठ रहे हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में उनको नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दे रखी है।
चुनाव के दौरान भी उन्होंने प्रचार प्रसार नहीं किया था।
जानकारो का कहना है कि फेल्योर से बचाने के लिए मायावती अभी आकाश को इस तरह से चुनाव से दूर रख रही हैं।
